फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से आधार को मतदाता सूची से कराएं लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निर्वाचक नामावली से आधार कार्ड को जोड़ने के लिए सोमवार को जिले में वृहद अभियान चला। सभी 2075 बूथों पर बीएलओ ने मौजूद होकर जरूरी प्रक्रिया में योगदान दिया। अधिकारियों ने कई बूथों का दौरा कर निर्देश दिए। कहा कि 18 लाख से अधिक मतदाताओं का आधार मतदाता सूची से लिंक करना है। ऐसे में जरूरी है कि बीएलओ इस काम को गंभीरता से करें। बूथों पर शिविर लगाने के साथ ही घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय में एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने विभिन्न क्षेत्रों से आए बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि अपने बूथों पर मौजूद होकर मतदाता सूची से आधार लिंक करने का काम प्राथमिकता से करें। इसके अलावा घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें और उन्हें अपना आधार मतदाता सूची से लिंक कराने के लिए प्रेरित करेें।
निर्वाचन विभाग मतदाताओं को ऑनलाइन भी यह सुविधा प्रदान कर रहा है। ऐसे में मतदाताओं को ऑनलाइन लिंक करने की जानकारी भी दें। जलालपुर के जनता इंटर कॉलेज में एसडीएम हरिशंकर लाल ने शिविर का शुभारंभ किया। बीएलओ को पारदर्शिता व तत्परता के साथ आधार को मतदाता सूची से लिंक करने का निर्देश दिया। भीटी के अजय प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ एसडीएम सुनील कुमार ने किया। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी 232 बूथों पर इस कार्य को तेजी से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें