फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से चली लाइसेंसी बंदूक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के यरकी गांव में एक लाइसेंसधारी की लापरवाही से चली बंदूूक की गोली ने दो युवकों को घायल कर दिया। खाद बिक्री केंद्र के बाहर हुई गोली चलने की इस घटना से अफरातफरी मच गई। संयोगवश बंदूक से निकली गोली एक युवक के बाएं पैर को छीलते हुए दूसरे के पैर में लगी। घ्
विज्ञापन

ायल युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर थी। अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों के साथ ही उनके परिजनों ने इसे अनजाने में हुई एक दुर्घटना मानते हुए किसी भी प्रकार की कोई पुलिस कार्रवाई न किए जाने की बात कही।
यरकी गांव निवासी ज्ञानप्रकाश (24) व अनूप कुमार (22) सोमवार को गांव स्थित एक खाद बिक्री केंद्र पर खाद लेने आए थे। अनूप खाद की दुकान के बाहर खड़ा होकर अपने एक परिचित ज्ञानप्रकाश से बातचीत कर रहा था। इसी बीच दुकान पर लाइसेंसी बंदूक लेकर एक व्यक्ति आया।
विज्ञापन

दुकान पर पहले से मौजूद एक दूसरा व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक को अपने हाथ में लेकर देखने लगा। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज से दुकान परिसर में अफरातफरी मच गई। बंदूक से निकली गोली बाहर खड़े अनूप के पैर को छीलते हुए ज्ञानप्रकाश के पैर में लगी।
दुकान पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती युवकों का कहना था कि गोली दुर्घटनावश चली है, इसमें किसी का दोष नहीं है। ऐसे में घटना में किसी भी प्रकार की पुलिस शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें