फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Sun, 24 Sep 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद, बीज व कीटनाशक की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को जिले में जांच अभियान चलाया गया। एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में टीमों ने छानबीन के दौरान खाद व बीज के नौ नमूनों भरकर जांच के लिए भेजे हैं। अनियमितता मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

यह जांच अभियान डीएम के निर्देश पर सभी पांच तहसील क्षेत्र में चलाया गया। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय व नायब तहसीलदार जहांगीरगंज की टीम ने जहांगीरगंज स्थित कपूर सीड कंपनी व अंसारी फर्टीलाइजर पर छापा मारा। इन दुकानों पर रेट लिस्ट, स्टॉक बोर्ड व स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। इस पर दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
टीम ने मौर्या ट्रेडर्स गिरैयाबाजार पर छापा मारा तो दुकानदार स्टॉक की पूरी जानकारी नहीं दे सका। इस पर दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानों की जांच की और खाद व बीज के नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि मिलावट के संदेह में अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानों से नौ नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें