बसखारी (अंबेडकरनगर)। बीडीओ के खिलाफ चल रहा आंदोलन प्रधान संघ ने मंगलवार को वापस ले लिया। खंड विकास अधिकारी से विवाद के कारण प्रधान संघ ने कार्यों का बहिष्कार कर मोर्चा खोल दिया था। मंगलवार को प्रधान संघ अध्यक्ष विजयमणि यादव रूद्र प्रताप उपाध्याय व विजय विश्वकर्मा आदि प्रधानों की बैठक बीडीओ अतुल सिंह के साथ हुई। इसके बाद प्रधानों ने अपना आंदोलन खत्म कर वापस ले लिया।