राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। लखनऊ में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद किशोर व युवक के शव का अंतिम संस्कार स्थानीय बिड़हर घाट पर कर दिया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे। एक ही गांव में हुई दो मौत को लेकर गांव में माहौल काफी गमगीन है।
लखनऊ में एक दिन पहले चिनहट के निकट हुए सड़क हादसे में भितरी नसीरपुर खैरपुर निवासी नरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र सुजल तथा गांव के एक युवक विजय यादव (40) की एक बोलेरो जीप से टक्कर में मौत हो गई थी। दोनों ही अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। इसमें से सुजल ने बीते दिनों ही इंटरमीडिएट पास कर कोटा से मेडिकल की तैयारी शुरू की थी।
लखनऊ में हुई मौत के बाद विजय यादव के शव का अंतिम संस्कार रविवार देर रात ही स्थानीय बिड़हर घाट पर बड़ी तादाद मेa लोगों की मौजूदगी के बीच कर दिया गया। सुजल के शव का अंतिम संस्कार सोमवार शाम बिड़हर घाट पर ही हुआ। गांव के दो युवक व किशोर की मौत से पूरा माहौल गमजदा है। आसपास के लोग यहां पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।