अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीरपुर शेखपुर में सरकारी भूमि की पैमाइश कराने के लिए तहसीलदार अकबरपुर ने चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है। बीते दिनों ग्राम प्रधान प्रतिभा सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत स्थित सरकारी भूमि की पैमाइश कराने के साथ उसे सुरक्षित किए जाने की मांग की थी। इसी क्रम में तहसीलदार जेपी सिंह ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। तहसीलदार ने बताया कि टीम 17 मई को ग्राम सभा पहुंचकर सरकारी भूमि को चिह्नित करने के साथ उसे सुरक्षित कराएगी।