फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भूमि की हुई पैमाइश, लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
जलालपुर के नसोपुर गांव में विवादित जमीन की पैमाइश करती टीम।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर के नसोपुर में भूमि विवाद को लेकर हुए हंगामे के बाद एसडीएम जलालपुर ने संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को निलंबित कर दिया। इस मामले में कोर्ट में बयान दर्ज कराने जा रही महिला की संदिग्ध हालात में सड़क हादसे में मौत को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया था। शुक्रवार को पट्टे की भूमि की पैमाइश करने तथा लेखपाल को निलंबित करने के बाद परिजन व ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने को देर शाम राजी हुए।
विज्ञापन

नसोपुर गांव में बीते दिनों दो पक्षों के बीच भूमि विवाद हो गया था। इसमें दलित शिवचरण का कहना था कि गांव के सवर्ण पक्ष के लोग उनकी पट्टी की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इसे लेकर ही दोनों पक्ष बीते दिनों भिड़ गए थे। दोनों तरफ से केस दर्ज हो गया था। कई दिन बाद शिवचरण की पत्नी प्रेमशीला कोर्ट में बयान दर्ज कराने अकबरपुर गई थीं। वहां से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हो गईं। परिजनों ने विपक्षियों पर कुचलकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था। महिला की दो दिन पहले लखनऊ में मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को जलालपुर में शव रखकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया। इस बीच डीएम के निर्देश पर तहसीलदार जलालपुर व तहसीलदार टांडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर शिवचरण की पट्टे की भूमि की पैमाइश कर निशानदेही करा दी। इस प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस बल गांव में बना रहा। पूरे मामले में लेखपाल दुर्गा सिंह की भूमिका समुचित न पाते हुए एसडीएम पवन जायसवाल ने उसे निलंबित कर दिया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम परिजन व ग्रामीण महिला के अंतिम संस्कार को राजी हुए। एसडीएम ने बताया कि गांव के निकट ही शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें