फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रजिस्टर में मजदूर कर रहे थे काम, डीएम को मिला सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड भियांव के जगदीशपुर कपिलेश्वर में मनरेगा योजना के तहत चल रहे भ्रष्टाचार का डीएम अविनाश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बड़ा खुलासा किया। ग्राम पंचायत द्वारा मैनेजमेंट इनफाॅर्मेशन सिस्टम पर जानकारी अपलोड की गई की 48 परियोजनाओं के कार्यों में 153 मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। इसकी हकीकत जांचने पहुंचे डीएम को मौके पर सन्नाटा मिला।
विज्ञापन

मनरेगा योजना में पारदर्शिता लाने के लिए एमआईएस प्रणाली लागू है। इस पर प्रतिदिन रोजगार सेवक को ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों की जानकारी दर्ज की जाती है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि कितने मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दर्ज जानकारी की हकीकत जांचने डीएम जगदीशपुर कपिलेश्वर गांव पहुंचे। ऑनलाइन दर्ज जानकारी में बताया गया था कि पिपरी बाबा के स्थान से भुतना तालाब तक 250 लंबे मार्ग का निर्माण हो रहा है। यहां पर सबसे अधिक मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं।
हालांकि यहां पर डीएम को कोई मजदूर नहीं मिला। परतिया पुरवा निवासी ग्रामीण गौतम ने बताया कि आज यहां कोई काम नहीं हो रहा है। मौके पर डीएम को कोई कर्मचारी भी नहीं मिला। डीएम ने तत्काल मामले में ग्राम प्रधान सहित पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक आदि के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें