फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चिकित्सक गैरहाजिर, लैब टेक्नीशियन ने किया इलाज

Fri, 21 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पीएचसी पर मरीजों का उपचार करता लैब टेक्नी​शियन।
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरियांव में चिकित्सक के उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को चिकित्सक की गैरमाैजूदगी में फार्मासिस्ट के कक्ष में बैठकर लैब टेक्नीशियन शिवम ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. रंजीत चंद्रा का कक्ष बंद था। केंद्र पर लैब टेक्नीशियन शिवम, सिद्धनाथ तिवारी व वार्ड बॉय विंध्यवासिनी तिवारी मौजूद थे। इलाज के लिए पहुंचे कई लोगों को फार्मासिस्ट के कक्ष में बैठकर लैब टेक्नीशियन ने देखा। बताया कि फार्मासिस्ट इंद्राज यादव प्रतिकर अवकाश पर हैं। ऐसे में उसे कक्ष में बैठना पड़ा है। नर्स रंजना भी प्रतिकर अवकाश पर थीं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों को प्रतिदिन उपस्थित रहना है। चिकित्सक या कर्मचारी के गैरमौजूदगी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें