फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: कोविड सेंटरः घटिया निर्माण पर होगा मुकदमा

Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निर्माणाधीन कोविड सेंटर का छज्जा गिरने के मामले में कार्यदायी संस्था व ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इन सभी पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। ज्यादा उम्मीद है कि एक-दो दिन में जिम्मेदारों पर केस दर्ज हो सकता है। दरअसल जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने जो रिपोर्ट सौंपी है, उसके मुताबिक निर्माण में कई तरह की गंभीर खामी पाई गई है।
विज्ञापन





कोविड संक्रमण के किसी भी दौर में प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए जिला अस्पताल परिसर में 42 बेड के कोविड सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसका जिम्मा कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपा गया है। नौ फरवरी की रात अचानक निर्माणाधीन भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का छज्जा ढह गया।




रात का समय होने के चलते जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई। अस्पताल से जुड़ा संवदेनशील मामला होने के कारण छज्जा गिरते ही रात में एसडीएम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी जबकि अगले दिन सुबह डीएम सैमुअल पॉल एन भी छज्जा गिरने का जायजा लेने पहुंच गए।
विज्ञापन





डीएम ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करते हुए जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। इस बीच खबर है कि कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार इसमें निर्माण में बड़ी लापरवाही व मनमानी बरतने का उल्लेख किया गया है।




रिपोर्ट के मुताबिक कार्यदायी संस्था व ठेकेदार एवं उसके कर्मचारियों की लापरवाही एवं धांधली के कारण ही यह घटना हुई। टीम ने इसे देखते हुए कार्यदायी संस्था सीएंडीएस के अधिकारियों तथा ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है। माना जा रहा है कि इसके चलते जल्द ही इस मामले में केस दर्ज होने समेत कई अन्य कड़ी कार्रवाई एक-दो दिन में सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें