भीटी (अंबेडकरनगर)। उचित दर विक्रेता संघ का चुनाव 12 मार्च को भीटी तहसील के प्रांगण में होगा। यह जानकारी संगठन के कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष रामशंकर द्विवेदी ने दी।
उन्होंने बताया कि तहसील भीटी के उचित दर विक्रेता संघ कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। 12 मार्च को कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। इसमें सभी कोटेदारों को पहुंचना है।