केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर क्षेत्र के मीरानपुर बभनपुर गांव के पास सड़क पार रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने मौत हो गई। मृतक की पहचान मीरानपुर बभनपुर निवासी जुबेर अहमद (48) के रूप में हुई। शुक्रवार देर शाम घर से कुछ दूर सड़क पार करने के दौरान जुबेर को तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल जुबेर को लोगों ने सीएचसी टांडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक टक्कर मारने वाला बाइक सवार हादसे के बाद भाग निकला।