सखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र से तीन सप्ताह पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन से खोज निकाला। हालांकि आरोपी अब भी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
थानाध्यक्ष बसखारी अश्विनी मिश्र ने बताया कि 16 नवंबर को एक व्यक्ति ने स्नातक की छात्रा अपनी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह घर से कॉलेज के लिए निकली। इसके बाद घर नहीं लौटी।
पुलिस टीम आरोपी व छात्रा की तलाश कर रही थी। छात्रा के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन स्विच ऑफ आता रहा। इस बीच बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर छात्रा पुलिस टीम को मिल गई।
पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसे नीलेश सिंह निवासी दामोदरपुर, बिहार अपने साथ ले गया था। टीम ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।