अंबेडकरनगर। कांवड़िया सेवा समिति शाहपुर की ओर से 17 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा व शिव बरात निकाली जाएगी। भोले बाबा की बरात में हाथी व घोड़े भी शामिल होंगे। कांवड़ियों का जत्था बीरापट्टी ब्रह्मबाबा धाम से श्रृंगी ऋषि धाम के लिए रवाना होगा। समित के अध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि ब्रह्मबाबा धाम से रवाना जत्था 18 अगस्त को श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचेगा। वहां रात विश्राम के बाद कांवड़ियों का जत्था 19 अगस्त को सरयू नदी का पवित्र जल लेकर वापस ब्रह्मबाबा धाम लौटेगा। धाम पर जलाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान होंगे।