अंबेडकरनगर। हर-हर महादेव कांवड़िया संघ की बृहस्पतिवार को शहजादपुर में हुई बैठक में 17 जुलाई को अयोध्या जाने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष हरमंगल ने कहा कि इस बार भी सावन के दूसरे सोमवार को पंडाटोला स्थित शिवालय से कांवड़ यात्रा निकलेगी। वाहन से कांवड़िये अयोध्या पहुंचेंगे। दूसरे दिन 18 जुलाई को पवित्र जल लेकर पवित्र शिवबाबा होते हुए शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। लोगों से यात्रा के दौरान अनुशासन में रहने की अपील की गई।