फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर अयोध्या के लिए रवाना हुए कांवड़िए

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में पहुंचा कांवड़ियों का जुलूस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सावन माह समापन की तरफ बढ़ने के साथ ही शिवभक्तों का हुजूम भी अब बढ़ने लगा है। शुक्रवार को लगभग पूरे दिन अलग-अलग मार्गों से कांवड़िए अयोध्या स्थित सरयू नदी से जल लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से सड़कें गूंजती रहीं।
विज्ञापन

अलग-अलग वाहनों के सहारे कांवड़िए अपने आराध्य महादेव के जलाभिषेक के लिए रविवार से लेकर सोमवार को लौटेंगे। इसके बाद शिव मंदिर व शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की भारी संख्या के चलते पुलिस महकमा भी लगातार सजग है।
सावन का तीसरा सोमवार एक अगस्त को पड़ रहा है। इस सोमवार को शिव मंदिरों व शिवालय में शिवभक्तों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। अयोध्या में जल लेने के लिए भीड़ को देखते हुए कांवड़िए शुक्रवार से ही रवाना होना शुरू हो गए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली व पिकअप आदि वाहनों से सवार होकर लगभग पूरे दिन कांवड़ियों के जत्था रवाना होते रहे। कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए गुजर रहे थे।
विज्ञापन

कांविड़यों के अयोध्या की तरफ बढ़ रहे जत्थे को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरे सोमवार को पवित्र धाम शिवबाबा के अलावा टांडा के शिव मंदिर व जिले के अन्य शिव मंदिर व शिवालयों में कांविड़यों की भारी हुजूम उमड़ेगा। शुक्रवार को अयोध्या की तरफ रवाना हो रहे कई शिवभक्तों से हुई वार्ता में पता चला कि वे शुक्रवार की रात अयोध्या पहुंचकर विश्राम करेंगे। शनिवार को स्नान-पूजन के साथ सरयू नदी से जल लेकर उनकी यात्रा शुरू होगी।
शनिवार की रात अयोध्या जनपद सीमा खत्म होने के बाद रात विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार को वे यात्रा शुरू करेंगे। अपने आराध्य शिव मंदिर व शिवालयों पर पहुुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद सोमवार की सुबह देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश
एसपी अजीत कुमार सिन्हा लगातार कांवड़ यात्रा की तैयारियां पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार रात वे एएसपी संजय कुमार राय के साथ पवित्र धाम शिवबाबा पहुंचे। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां का जायजा लेते हुए पुजारी ओमप्रकाश गोस्वामी से भी वार्ता की। इसके अलावा जनपद सीमा यादवनगर पर बने बैरियर का भी जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। टांडा क्षेत्र का भी भ्रमण कर कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए डायवर्जन के बाद निर्धारित रूट से वाहनों को गुजारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें