फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 घंटे की देरी से आई कैफियात एक्सप्रेस

Sat, 20 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घने कोहरे के कारण शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12226 कैफियात एक्सप्रेस लगभग 10 घंटे, 13308 गंगा–सतलज एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, 13010 दून एक्सप्रेस एक घंटा 11 मिनट और 15743 फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति कम कर दी गई है। कई ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से ही देरी से रवाना हो रही हैं, जिसका असर आगे के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें