फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर से डेढ़ लाख के आभूषण चोरी

Mon, 14 Aug 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर क्षेत्र के कजपुरा गांव निवासी कुमारी देवी के मकान में रविवार रात सेंध लगाकर दाखिल हुए चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए। कुमारी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर घर के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर दाखिल हुए और बाक्से रखी सोने-चांदी के कई आभूषण, मोबाइल व 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। बताया कि चोरी हुए जेवरात उनकी पुत्री के थे। वह मंगलवार को दिल्ली जाने वाली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें