फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने तोड़ी पाइपलाइन, जलापूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी-अयोध्या फोरलेन मार्ग निर्माण के दौरान सड़क के किनारे हुई खोदाई ने रविवार को मुश्किलें खड़ी कर दीं। नगर के बाहरी छोर पर पेयजल पाइपलाइन व बीएसएनएल केबल जेसीबी से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जहां करीब पांच हजार की आबादी की जलापूर्ति ठप हो गई, वहीं दूरसंचार नेटवर्क से भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। नागरिकों ने मनमानी खोदाई पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा इन दिनों बसखारी-अयोध्या फोरलेन सड़क निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है। बसखारी की तरफ जहां पेड़ों की कटान जारी है, वहीं अकबरपुर से यादवनगर के बीच सड़क के किनारे स्थित अतिक्रमण को हटाने के साथ ही पटरियों के दोनों तरफ खोदाई हो रही है। इसमें आए दिन बीएसएनएल केबल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
इस बीच रविवार को अकबरपुर नगर के बाहरी छोर पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जेसीबी से खोदाई के दौरान पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन टूट गई। इससे पानी बाहर निकलने लगा। गड्ढे में जलभराव हो गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब पांच हजार की आबादी की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

नागरिकों ने नगर परिषद को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू कर दी है। उधर जेसीबी से की गई खोदाई में बीएसएनएल केबल को भी नुकसान पहुंचाया। इससे कुछ देर के लिए नेटवर्क भी प्रभावित रहा।
अयोध्या मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई कर गड्ढे को कई दिनों तक छोड़ दिए जाने को लेकर नागरिकों ने नाराजगी जताई। स्थानीय राजबलि वर्मा, दुर्गा प्रसाद, ब्रह्मादीन, रामकृपाल, ओमकार, छटंकी, निन्हकूराम ने मनमाने ढंग से हो रही खोदाई पर नाराजगी जताई।
कहा कि गड्डे की खोदाई के साथ ही उसमें तत्परता के साथ गिट्टियों को डालने की जरूरत है। गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से न सिर्फ आवागमन में मुश्किल होती है बल्कि हमेशा हादसे की भी आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने मांग की कि खोदाई के साथ ही सुचारु आवागमन व अन्य हितों का भी ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें