फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में अवैध खनन में एसडीएम ने पकड़ी जेसीबी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर छापामारी कर एसडीएम ने एक जेसीबी व 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी। खनन एक ईंट भट्ठे के लिए कराया जा रहा था। एसडीएम टांडा एमपी सिंह व सीओ अमरबहादुर ने खनन विभाग की टीम के साथ मंगलवार को टांडा कोतवाली क्षेत्र के के बेल्दहां गांव में छापा मारा। यहां विशाल ब्रिक फील्ड के कर्मचारियों द्वारा अवैध मिट्टी खनन होता पाया गया। छानबीन में पता चला कि भट्ठा मालिक ने न तो खनन की रायल्टी जमा की है और न ही पर्यावरण संबंधी अनुमति ली है। मौके पर जेसीबी मशीन से खुदाई करने के साथ ही 10 ट्रैक्टर ट्रालियां ढुलाई में लगी पाई गईं। पुलिस टीम ने इन सभी वाहन कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें