फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अक्षत कलश यात्रा से राममय हुआ जलालपुर नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रविवार को नगर में निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा ने माहौल को राममय कर दिया। अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचकर यात्रा में शामिल महिलाओं व पुरुषों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। आह्वान हुआ कि 22 जनवरी को दीपावली मनाने के साथ ही बढ़-चढ़कर भजन कीर्तन किया जाए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से बीते दिनों रवाना हुए कलश अब अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर भक्तिभाव की अलख जगाने लगे हैं। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा ने संयुक्त रूप से सरस्वती शिशु मंंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत की। बड़ी तादाद में पहुंची महिलाओं ने पूजित अक्षत कलश को लेकर शोभायात्रा की शुरुआत की जिसमें पुरुषों की भी बड़ी भागीदारी रही।
नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में निकली शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। कई जगह पुष्प वर्षा भी हुई। शोभायात्रा के दौरान लोगों से अपील हुई कि 22 जनवरी को उल्लास चरम पर दिखना चाहिए। शांतिपूर्ण ढंग से सभी आयोजन संपन्न हों। इस मौके पर आरएसएस जिला प्रचारक शैलेंद्र,पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रकाश यादव, अभिषेक उपाध्याय, नवनीत, संजीव मिश्र, केशवप्रसाद श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश गुप्त, रामकिशोर राजभर, बेचन पांडेय, देवेश मिश्र व दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें