अंबेडकरनगर। अहिरौली पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले के दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत दिवस अहिरौली थाने में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के धाराओं में सूरज निषाद निवासी पकड़ी नगऊपुर, थाना भीटी व छोटू निवासी अरवल, गोसाईगंज, जिला सुल्तानपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रविवार को दोनों आरोपियों को यादवनगर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)