फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फिर हुई बारिश, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। आम लोगों के लिए मौसम और खुशनुमा हो गया। वहीं गन्ना व मेंथा किसानों को काफी लाभ पहुंचा। किसान सिंचाई को लेकर इन दिनों परेशान थे।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलने से आम लोगों को गर्मी व धूप से राहत मिली है। पिछले दो तीन दिनों से लगातार मौसम का रुख तेजी से बदला है। अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। बुधवार को अकबरपुर नगर समेत कई क्षेत्रों में कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश हुई। दोपहर करीब अचानक मौसम में तेजी से बदलाव दिखा। तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी।
इसके बाद भी रह रहकर बारिश का दौर शाम तक चलता रहा। बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली। गन्ना व मेंथा की खेती करने वाले किसान सिंचाई को लेकर परेशान चल रहे थे। बारिश से अब उन्हें कुछ दिन के लिए राहत मिल गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें