फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एएनएम सेंटर निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत पर जांच

Wed, 10 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड संख्या 11 में 30.12 लाख रुपये की लागत से बन रहे एएनएम सेंटर में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीण बालगोविंद तिवारी, नरेंद्रदेव मिश्रा, शशिकांत उर्फ मिकी दुबे व अन्य ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था निम्न स्तरीय सामग्री का उपयोग कर रही है। सभासद नरेंद्र मिश्रा ने कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की बात कही। डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह और सीएचसी प्रभारी डॉ. उदयचंद यादव ने निर्माण कार्य की जांच करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें