अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 2022 की समय सारिणी बोर्ड ने जारी कर दी है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने दी।
बताया कि अलग-अलग विषयों की कम्पार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 22, 23 व 24 अगस्त को आयोजित होगी। भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षक बीएन इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय को बनाया गया है।
रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षक डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज के शिक्षक शिव कुमार मिश्र बनाए गए हैं। जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा जेटली स्कूल में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षक इसी कॉलेज के शिक्षक कमलेश कुमार पटेल को बनाया गया है।
भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में होगी। परीक्षक इसी कॅालेज के शिक्षक संजय कुमार सिंह परीक्षक बनाए गए हैं। गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में होगी। परीक्षक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर की शिक्षिका शकुंतला देवी बनायी गई हैं।