अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नगरीय आवास योजना के तहत 232 पात्रों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ 16 लाख रुपये की राशि भेज दी गई। इसके ही लाभार्थियों से निर्माण कराने की सलाह दी गई है। उसके बाद दूसरी किस्त की राशि दी जाएगी। नगर पालिका टांडा में सर्वाधिक 211, जलालपुर में पांच, जहांगीरगंज में दो, राजेसुल्तानपुर में एक, इल्तिफातगंज में एक तथा किछौछा में 12 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की प्रथम किस्त दी गई है।