फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस लाइन का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं, सुधार के निर्देश

Sat, 20 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा उपकरणों की जांच करते एसपी अ​भिजीत आर शंकर 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवागत एसपी अभिजित आर शंकर ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर, भोजनालय, जिम, बैरक, सैलून व बहुउद्देशीय हाल में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रहन-सहन व संसाधनों की उपलब्धता देखी। एसपी ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति व सुविधाएं दुरुस्त रहना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सजगता से कर सकें। उन्होंने भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता, जिम में उपलब्ध उपकरणों, शस्त्रागार की सुरक्षा व बैरकों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ लाइन शुभम कुमार, आरआई राजीव कुमार राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें