फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रातभर गड्ढे में तड़पता रहा घायल युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। सड़क हादसे में घायल युवक पूरी रात सड़क के किनारे गड्ढे में पड़ा तड़पता रहा। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भीटी गोसाईगंज मार्ग स्थित रतनाथपुर बाग के निकट सोमवार की रात एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क के बगल गड्ढे में गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते वह किसी से मदद भी नहीं मांग सका। ऐसे में पूरी रात युवक ठंड में तड़पता रहा।
मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण वहां से होकर गुजरे तो उनकी नजर घायल युवक पर पड़ी। ग्रामीणों ने उसे भीटी सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की पहचान दिलावलपुर निवासी घनश्याम (35) के रूप में हुई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें