फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चाइनीज मांझा पर रोक लगाने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य कर विभाग ने शुक्रवार को तहसील टांडा में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य चाइनीज मांझा, सिंथेटिक मांझा और शीशा लेपित डोरी के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाना था। उपायुक्त राज्य कर पशुपति प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में अधिकारियों ने व्यापारियों से इन उत्पादों पर रोक लगाने का आह्वान किया। व्यापारियों को माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच के 11 फरवरी 2026 के आदेश के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त राज्य कर अंकित सिंह और रवींद्र कुमार उपस्थित रहे। व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी कासिम अंसारी, अब्दुल सलाम और जमाल अशरफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें