फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गांव में ही मिल सकेगा आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास जलालपुर के 20 पंचायत भवनों पर संचालित जनसेवा केंद्रों से आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र मिलने की सुविधा शुरू हो गई है। करीब 70 हजार की आबादी इस सुविधा का लाभ उठा सकेगी। सरकार द्वारा शुरू की गई यह सुविधा शेष 90 ग्राम पंचायतों में भी जल्द शुरू होने वाली है। इससे आम लोगों को सरकार की कई सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को बहुउद्देशीय भवन के रूप में प्रयोग में किया जा रहा है। पंचायत कर्मचारियों की उपस्थिति, खुली बैठकों सहित अन्य सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए इसका उपयोग अब तक होता था। बीते दिनों शासन के निर्देश पर पंचायत भवनों पर जनसेवा केंद्र की सुविधा भी शुरू की गई है। सरकार की योजनाओं के लिए आवेदन करने, आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु व परिवार रजिस्टर की नकल की सुविधा यहां से मुहैया होगी।
इसके लिए पंचायत भवनों पर कंप्यूटर सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जलालपुर के कैथा, नारीपुर मेहनाजपुर, सम्मनपुर, जफरपुर, विशंभरपुर, भस्मा, रुधौली माफी, रुधौली अदाई, बसिया, कल्यानपुर, सुल्तानपुर गोइथा, टिकरी, ज्योतिपुर समैसा, कैथा, जफरपुर, हाजीपुर, देवरहा हुसेनपुर, रुकुनपुर कासिमपुर, भिटौरा उत्तर व करमैनी गांवों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


लोगों ने जताई खुशी
नारीपुर मेहनाजपुर के मकरध्वज, सम्मनपुर के सर्वेश कुमार, कैथा के रवीश कुमार ने जनसेवा केंद्र के सुचारु संचालन पर खुशी का इजहार किया। कहा कि अधिकतर सुविधाओं का लाभ बगैर ऑनलाइन आवेदन के नहीं मिलता है। गांवों में इसकी सुविधा शुरू हो जाने से ग्रामीणों को कई सहूलियतें मिलेंगी।

अन्य स्थानों पर जल्द मिलेगी सुविधा
जनसेवा केंद्र पर आम लोगों को सभी सुविधाओं का लाभ मिले इसका प्रयास जारी है। जिन पंचायतों में अभी कुछ सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है उसे भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- बृजेश तिवारी, एडीएओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें