राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। विधायक त्रिभुवनदत्त ने 16 लाख रुपये से अधिक की लागत से बने दो इंटरलाकिंग मार्गों का बुधवार को लोकार्पण किया।
विधायक ने कहा कि रोशनपुर गांव में दस लाख 34 हजार तथा सुल्तानपुर पहाड़पुर में पांच लाख 81 हजार रुपये की लागत से इंटरलाॅकिंग मार्ग का निर्माण बीते दिनों कराया गया था। अब इसका लोकार्पण किया गया है।
विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि विधायक निधि से आगे और भी तेजी से विकास काम होंगे। ज्यादा से ज्यादा गांवों तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर पूर्व विस क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र यादव, जिपं सदस्य अजीत यादव, अवर अभियंता अरुण मौर्य, कृष्ण कुमार पांडेय, अजय गौतम, प्रेम सागर प्रजापति व रामचंदर वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)