21.जहांगीरगंज क्षेत्र के चांदीपुर से मंदिर तक नवनिर्मित लेपन मार्ग का उद्घाटन करते जिला पंचायत
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज क्षेत्र के चांदीपुर से मंदिर तक नवनिर्मित लेपन मार्ग का जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने लोकार्पण किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मुहैया कराने के लिए जिला पंचायत ज्यादा से ज्यादा सड़कों को दुरुस्त कराने का प्रयास कर रहा है। इस सड़क के बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। लगभग 429 मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में 24 लाख 29 हजार की लागत आई है। जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कनौजिया ने कहा कि यह मार्ग विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह तोमर समेत विभाग के लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।