अंबेडकरनगर। बीएसए ने मंगलवार को रामनगर के दो और टांडा के एक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में कई अनियमितताएं और शिक्षकों की लापरवाही उजागर हुई। बीएसए ने तीन विद्यालयों के समस्त शिक्षकों को तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बुकिया रामनगर में सहायक अध्यापक अनामिका वर्मा व शिक्षामित्र प्रभुनाथ बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित पाई गईं। वहीं शिक्षामित्र रमेशचंद्र हस्ताक्षर करके विद्यालय से गायब थे। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मरौचा रामनगर बच्चों को कार्य पुस्तिका का वितरण नहीं किया गया था। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में पूर्व वर्षों में प्राप्त कम्पोजिट स्कूल ग्रांट के खर्च का कोई विवरण दीवार पर अंकित नहीं कराया गया था, जो अनिवार्य है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय रामपुर वंजरहा टांडा में विद्यालय भवन के छत की साफ-सफाई व नामांकन संख्या में 111 के सापेक्ष 61 उपस्थित पाए गए। संवाद