फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अवैध अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर्स के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जलालपुर के घसियारी टोला स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों की सघन जांच कराई जा रही है। इसी क्रम में घसियारी टोला स्थित मां डायग्नोस्टिक सेंटरा के नाम से संचालित अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर नगपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, फार्मासिस्ट मनोज यादव ने जांच की। टीम ने जब दस्तावेजों की मांग की, तो वहां मौजूद स्टाफ पंजीकरण नहीं दिखा सका और न ही सेंटर पर कोई वैध बोर्ड लगा पाया। इसके बाद टीम ने सेंटर को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें