टांडा (अंबेडकरनगर)। एसडीएम टांडा दीपक वर्मा ने शनिवार को छापा मारकर बसखारी में अवैध ढंग से चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील करा दिया। शनिवार दिन में एसडीएम ने बसखारी सीएचसी के चिकित्सक और एसओ बसखारी को साथ लिया और बसखारी बाजार में जलालपुर रोड पर संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा डाल दिया। मौके पर 14 मरीजों की रसीद कटी हुई मिली। एसडीएम ने सेंटर को सील करा दिया। बाद में बसखारी थाने में संचालिका यूपिका मिश्रा के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया गया।