फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जल्द न हुआ सुधार तो जाएगी थानेदारों की कुर्सी

Sat, 27 May 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी ने तीन थाना प्रभारियों को दी कड़ी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के एक दिवसीय दौर पर पहुुंचे आईजी कई थानाध्यक्षों की लापरवाही व मनमानी पर खासे नाराज दिखे। 10 दिन का समय देते हुए कहा कि सुधार न हुआ तो ऐसे थाना प्रभारियों को हटा दिया जाएगा।
आईजी अयोध्या अयोध्या प्रवीण कुमार ने शनिवार को थाना प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक में अपराधों की रोकथाम को लेकर एक बार फिर सख्ती दिखाई। लगभग दो माह पहले जब जिले के दौरे पर आईजी आए थे तब उन्होंने थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। उस समय उन्होंने सिर्फ नाराजगी जताई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कई थाना प्रभारी ऐसे थे जिन्हें अपराधियों को लेकर ठीक ढंग से जानकारी नहीं थी। उस समय आईजी ने डांट लगाने के साथ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शनिवार को आईजी जब एक बार फिर से समीक्षा करने बैठे तो स्थिति में खास बदलाव न देख वे भड़क गए। उन्होंने कई थाना प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। एक थाना प्रभारी को तीन बार खड़ा कर सवाल जवाब किया लेकिन सही जवाब नहीं मिल पाया। आईजी ने इस पर तीन थाना प्रभारियों समेत सभी को खासतौर पर चेताया कि यदि दस दिन के भीतर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और अन्य बिंदुओं पर प्रगति नहीं हुई तो उनकी कुर्सी चली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें