फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मांग पूरी न होने पर होगा जेल भरो आंदोलन

Thu, 21 Aug 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष विजय वर्मा ने की। धरने की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सदानंद गुप्ता को सौंपा गया। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, ऑफलाइन स्थानांतरण किए जाने, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाने जैसी मांगें शामिल हैं। सदस्य विधान परिषद नेता दल शिक्षक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 15 दिन में मांग नहीं पूरी होंगी तो शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जेल भरो आंदोलन की शुरुआत होगी। धरने का संचालन जिला मंत्री श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पटेल, उदयराज मिश्रा, डाॅ. विनय कुमार, डाॅ. विपिन तिवारी, प्रवीण शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें