टांडा (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के ग्राम जनार्दनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई श्रीमती संगम (25) की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज करने के साथ पुलिस ने आरोपी पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। जनार्दनपुर निवासी पवन कुमार की पत्नी संगम की गत शुक्रवार को संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। मृतका के पिता सूर्यपाल निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना हंसवर में दामाद पवन कुमार, मृतका के ससुर रामकृष्ण व देवर पंकज, ननद पूजा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कराया था। सीओ के आदेश पर पुलिस टीम ने आरोपी पति पवन कुमार व देवर पंकज को रामपुर कला मोड़ हाइवे के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।