फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उत्पीड़न में पति व तीन अन्य पर मुकदमा

Sat, 15 Apr 2023 05:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी वादिनी मीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी मालीपुर थाना क्षेत्र के ज्योतिपुर समैसा निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक ससुरालीजनों का रवैया ठीक ठाक रहा। लेकिन इसके बाद उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उसकी सास के अलावा मित्तूपुर निवासी लालजी व एक महिला उसके पति की दूसरी शादी कराने के प्रयास में लग गए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। ऐसे में उसे अब भटकना पड़ रहा है। पुलिस ने पति सुरेंद्र के अलावा सास वंशराजी, लालजी व एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें