अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के बाद सरकारी धन गबन करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बसखारी ब्लाॅक के गन्नीपुर तिगोडिया निवासी राजेश सिंह और भीम सिंह तथा बजदहिया पाईपुर गांव की अनीता को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास का आवंटन हुआ था। इनके खाते में आवास निर्माण के लिए धनराशि भेज दी गई। इसके बाद भी इन लोगों ने आवास का निर्माण नहीं कराया। विभाग लगातार इन सभी को नोटिस भेजता देकर आवास निर्माण करा लेने की हिदायत देता रहा। इसके बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। दो माह पूर्व खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने बसखारी थाने में तीनों के खिलाफ सरकारी धन के गबन का केस दर्ज कराया। शनिवार को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।