फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया सम्मानित

Sun, 14 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 विवेक मौर्य को सम्मानित करते हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान व अंतरराष्ट्रीय रामायण व वैदिक शोध संस्थान की ओर से हिंदी दिवस के अवसर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में नारायण फाउंडेशन के संरक्षक व भाजपा नेता विवेक मौर्य को हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया। विवेक मौर्य ने कहा कि हिंदी, हिंदुस्तान की आत्मा है और हिंदी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनाने की लड़ाई हम सब को मिलकर लड़नी है। उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, विधायक वेद गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक व राज्यमंत्री देवनारायण सिंह, दशरथ गद्दी के महंत ब्रजमोहन दास महाराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें