फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली

Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।  -संवाद
विज्ञापन
अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 22 आपराधिक मुकदमे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज व अकबरपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात इनामीपुर पुल के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल बदमाश को उपचार के लिए टांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ प्रदेश के कई जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ में भी मुकदमे दर्ज हैं।
रविवार रात अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली कि 22 मुकदमों का नामजद आरोपी विनय सिंह अकबरपुर से बाइक द्वारा एक अन्य बदमाश के साथ टांडा की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने अरिया बाजार के पास घेराबंदी का प्रयास किया। हालांकि दोनों बदमाश यहां से आगे भाग निकले। पुलिस टीम ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर अलीगंज पुलिस टीम ने इनामीपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम भी पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम से घिरता देख आराेपी बसखारी की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान वह बाइक लेकर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद एक बदमाश भाग निकला जबकि दूसरा बदमाश बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान जैतपुर थाने के बेगीकोल निवासी विनय कुमार उर्फ बिन्नू सिंह के रूप में हुई। वह जैतपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है जबकि महरुआ थाने से उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर के अलग अलग थानों के अलावा आजमगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर जनपद तथा छत्तीसगढ़ में कुल 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें