फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों को रोकने में करें मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार देरशाम संचारी/दस्तक अभियान जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सीडीओ ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अक्तूबर में हुई वर्षा के कारण डेंगू रोगियों की संख्या सामने आ रही है। ऐसे में आवश्यक है कि सभी विभाग मिलकर साफ-सफाई, मच्छरों के प्रजनन स्रोतों का विनष्टीकरण, जन जागरूकता, नालियों में लार्वीसाइडल का छिड़काव व फॉगिंग आदि कार्य कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि संक्रामक रोगों का खतरा टाला जा सके, इसके लिए जरूरी है कि नवंबर में भी यह अभियान जारी रखा जाए। बताया कि जिले में चल रहे अभियान की स्थिति राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण पर ठीक मिली है लेकिन पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कार्य की गुणवत्ता को और बढ़ाने की जरूरत है। त्योहार को ध्यान में रख कर कार्यदिवस में अधिक से अधिक मेहनत की जाए ताकि आने वाले समय में और अधिक सकारात्मक परिणाम सामने आएं।
सीडीओ ने चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बीएसए, ईओ नगर पालिका, डीपीओ, डीएमओ, जिला कृषि अधिकारी, चिकित्साधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, समस्त चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी तरह की ढिलाई न बरतें। मच्छरों के प्रकोप से कई तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि सभी सार्थक प्रयास कर इन बीमारियों को रोकने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें