फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मार्गों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के हादसे को रोकने के लिए जनपद के पुलिस प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। तय किया है कि शनिवार, रविवार और सोमवार को कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गोें पर किसी भी प्रकार के बड़े वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। ज्यादातर वाहन जुड़े होने के कारण एनटीपीसी व अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को खासतौर पर इस व्यवस्था का पालन करने के लिए कहा गया है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तय हो सके, इसके लिए संबंधित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बीते वर्षों में हुए हादसे तथा प्रदेेश के अन्य हिस्सों में हुईं घटनाओं से सबक लेते हुए जनपद पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कई जरूरी निर्णय लिए हैं। इसमें तमाम जगहों पर पुलिस चौकी बनाने, ड्रोन कैमरा लगाने, सेक्टर व जोनवार व्यवस्था करना आदि शामिल है। इस बीच एसपी ने तय किया है कि कांवड़ यात्रा के मार्गों पर प्रमुख दिनों में कोई भी भारी वाहन नहीं चलने दिया जाएगा।
इसी निर्देेश का पालन कराने के लिए एएसपी संजय राय ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एनटीपीसी टांडा व अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के महाप्रबंधकों, कांवड़ संघ से जुड़े प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें कहा गया कि शनिवार, रविवार व सोमवार को किसी भी प्रकार के भारी वाहन उन मार्गों पर नहीं चलने दिए जाएंगे, जहां पर कांवड़ियों का आवागमन होता है। इसके लिए एनटीपीसी व सीमेंट फैक्टरी के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से भी सहयोग का आह्वान किया गया। बैठक में कांवड़ यात्रियों के पेयजल, खानपान व सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें