फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से उमस से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Fri, 19 Sep 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की दोपहर को झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे भी खिल गए और आम जनमानस को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम बदला और देखते ही देखते हवा तेज के साथ झमाझम बारिश होने लगी। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गलियां और रास्ते पानी से भर गए। सड़कों पर बहता पानी मौसम को पूरी तरह बदल चुका था। स्कूलों की छुट्टी का समय भी उसी दौरान था जिससे लौटते बच्चे बारिश में भीग गए। कई बच्चों ने अपने बैग को सिर पर रखकर बचने की कोशिश की, लेकिन झमाझम बारिश ने सभी को तरबतर कर दिया। बाजार और घरों के आंगन में जमा पानी धीरे-धीरे निकलने लगा, हालांकि कई जगह जलभराव की समस्या बनी रही। अहलादे के सुमन पाठक व केशवपुर के अशोक मिश्र ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। शहर के आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। आलापुर, बसखारी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें