अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय व तीन अन्य स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। इसके साथ जिले में हेल्थ एटीएम की संख्या 22 हो गई है। अलग-अलग सस्थानों पर हेल्थ एटीएम खुलने से लोगों को कई तरह की जांच कराने में आसानी होगी।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार चार नए हेल्थ एटीएम जनपद न्यायालय के साथ स्वास्थ्य केंद्र तेंदुआई कला, भियांव व टांडा में लगाए गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र झा ने बताया कि जिले में अभी तक खुले 22 हेल्थ एटीएम पर जांच की सुविधा लोगाें को मिल रही है। गत दिनों एनटीपीसी ने चार नए हेल्थ एटीएम सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराए। इन्हें लगाने की तैयारी चल रही है। मालूम हो कि हेल्थ एटीएम से ब्लड प्रेशर, ईसीजी, शुगर, थॉयराइड, डब्लूबीसी समेत 42 प्रकार की जांच की जाती है।