फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिश्रम से ही मिलती जीवन में सफलता

Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व ​शिक्षक।
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जागरूक करने का अभियान सोमवार को जहांगीरगंज क्षेत्र में चलाया गया। अलग-अलग विद्यालयों में लघु फिल्म के जरिए बच्चों को प्रेरक कहानियां दिखाई गई। इससे बच्चों को जानवरों के साथ अच्छा बर्ताव करने, परिश्रम कर तरक्की के पथ पर आगे बढ़ने और किसी के साथ धोखाधड़ी न करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज में जंगली जानवर से संबंधित फिल्म ‘पकड़ा गया’ दिखाई गई। विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं में से 68 मौजूद थे। फिल्म के जरिए छात्र-छात्राओं को जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। समझाया गया कि उन्हें जंगली जानवरों को बांधकर नहीं रखना चाहिए। इस दौरान प्रश्नों के सही उत्तर देने पर छात्रा अंशुमा, साधना व गरिमा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुमन पांडेय, शिक्षक बृजेश, धीरेंद्र वर्मा, रामअवतार, दुष्यंत कुमार, श्रवण, देवेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में बच्चों को प्रेरक फिल्म अनोखा छाता दिखाई गई। विद्यालय के 76 छात्र-छात्राओं ने फिल्म देखी। फिल्म के जरिए बच्चे सीखते हैं कि संघर्ष कर कैसे एक व्यक्ति छाता से अपनी जिंदगी को बदल देता है। सही उत्तर देने पर छात्रा सुमित यादव, आयुषी यादव और सुनील यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक घनश्याम प्रजापति, पूजा पांडेय, घनश्याम प्रजापति, पूजा पांडेय और अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चकमसेना में उपस्थित 68 बच्चों को लघु फिल्म ‘जैसे को तैसा’ दिखायी गई। इसके जरिए बच्चों को किसी के साथ धोखाधड़ी न करने की सलाह दी गई। कहा कि ऐसा करने वालों के साथ हमेशा बुरा होता है। प्रश्रों का सही उत्तर देने पर छात्रा दीपशिखा, पलक व आरव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र, शिक्षक कुलदीप और गिरिजा देवी मौजूद रहीं।
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि ऐसे सकारात्मक प्रयासों से ही छात्र-छात्राओं के ज्ञान और उनकी समझ को बढ़ाया जा सकता है। फिल्मों के जरिए बच्चों को कोई भी बात आसानी से समझ आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें