विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। उदासीन आश्रम बड़ा फाटक छज्जापुर में नौ अक्तूबर को गुरु पर्व महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उदासीन संप्रदाय के महापुरुषों की स्मृति में गुरु पर्व महोत्सव मनाया जाता है। यह भक्तों की मनोकामना पूरी करने का खास दिन है। इसी दिन तपोभूमि पर संतो, महात्माओं व अन्य लोगों का आगमन होता है। इस महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। शुरू हो गई है।