अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के चक बड़नपुर (पेठिया) निवासी विनोद यादव ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका भतीजा आयुष यादव बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। 17 जून की रात करीब एक बजे घर से अचानक कहीं चला गया। रात में ही करीब दो बजे परिजनों को जानकारी हुई। तत्काल खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामा विनोद ने बताया कि आयुष के पिता संतोष यादव रोजगार के सिलसिले में विदेश में कार्यरत हैं। परिजनों को आशंका है कि कोई अप्रिय घटना न हो जाए। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। (संवाद)