फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मॉडल गांव का जायजा लेेंगी राज्यपाल

Mon, 21 Aug 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का पांच सितंबर को जनपद का दौरा संभावित है। इस दौरान विकास कार्यों को परखने के साथ राज्यपाल आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, मॉडल गांव व अमृत सरोवर का जायजा ले सकती हैं। संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

जनपद गठन के बाद पहली बार राजकीय कार्यक्रम में शामिल भागीदारी करने के लिए प्रदेश का कोई राज्यपाल अंबेडकरनगर पहुंच रहा है। लगभग छह वर्ष पहले प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल रामनाइक अंबेडकरनगर महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम सरकारी नहीं था। पांच सितंबर को प्रदेश की राज्यपाल का दौरा प्रस्तावित है। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल का पांच सितंबर को दौरा प्रस्तावित है। वे हेलीकाप्टर से हवाईपट्टी पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें